Headlines

पश्चिम एशिया तनाव: राष्ट्रपति हर्जोग की दो टूक- इस्राइल का आत्मसम्मान नहीं बिकेगा, बाहरी दबाव में फैसले नहीं

इस्राइल के राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को भ्रष्टाचार के मामले में माफी देने के मुद्दे पर ट्रंप की ओर से की गई कमजोर और दयनीय जैसी टिप्पणियों पर हर्जोग ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस्राइल की गरिमा, स्वतंत्रता और संप्रभुता किसी के हाथों बिकाऊ नहीं है। यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं बृहस्पतिवार को एक दौरे के दौरान हर्जोग ने कहा है कि यह हमला केवल मुझ पर नहीं, बल्कि इस्राइल की शासन व्यवस्था और संप्रभुता के प्रतीकों पर है।

मैं अपने निजी सम्मान के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र के गौरव के लिए खड़ा हूं। राष्ट्रपति ने कहा कि वे माफी की अर्जी पर पूरी तरह स्वतंत्र होकर, बिना किसी बाहरी दबाव या शोर के विचार करेंगे।

इस बीच, विज्ञापन दूसरी ओर प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने ट्रंप के बयानों का बचाव करते हुए बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति को अपने मन की बात कहने का अधिकार है। हालांकि, उन्होंने खुद भी राष्ट्रपति हर्जोग से इस कानूनी सर्कस को खत्म करने की अपील की, ताकि वे युद्ध और क्षेत्रीय कूटनीति पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित कर सकें। न्याय मंत्रालय ने माफी का किया है विरोध उल्लेखनीय है कि इस्राइली न्याय मंत्रालय ने इस माफी का विरोध किया है।

मंत्रालय के मुताबिक जब तक नेतन्याहू दोष स्वीकार नहीं करते या पद से इस्तीफा नहीं देते, तब तक माफी देना अनुचित होगा। अब सबकी नजरें राष्ट्रपति हर्जोग के अंतिम फैसले पर टिकी हैं। रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc.

Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

यह खबर स्वचालित रूप से संकलित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *