Headlines

सलीम खान से मिलने पहुंचे अमिताभ बच्चन और जावेद अख्तर! हॉस्पिटल से सामने आई तस्वीर; जानें क्या है सच?

अब कैसी है शरद पवार की तबीयत?: सभी मेडिकल रिपोर्ट सामान्य, हालत स्थिर; डॉक्टर ने बताया कब जा सकेंगे घर

सलमान खान के पिता और बॉलीवुड के मशहूर लेखक सलीम जावेद जब बीमार हुए तो उनके दोस्त और गीतकार जावेद अख्तर दो बार लीलावती अस्पताल पहुंचे। दोनों ने मिलकर ‘शोले’ के अलावा कई चर्चित हिंदी फिल्में लिखी थीं। बाद में लेखक के तौर पर उनकी जोड़ी टूट गई लेकिन रिश्ते में कोई दूरी नहीं आई। यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं हाल ही में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें सलीम खान की सेहत के बारे में जानने और उनका हाल-चाल पूछने के लिए जावेद अख्तर और अभिनेता अमिताभ बच्चन अस्पताल पहुंचे हैं।

लेकिन इस बात की खबर ना मीडिया को है, ना ही बॉलीवुड से जुड़े किसी शख्स को है। आखिर क्या है? इस तस्वीर का पूरा सच?

जानकारी के अनुसार, विज्ञापन सलीम खान के सामने बैठे दिखे अमिताभ बच्चन और जावेद अख्तर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की गई, जिसमें लिखा था, ‘एक जोड़ी पूरी, दूसरी रही अधूरी। सलीम खान का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे जावेद अख्तर और अमिताभ।

लेकिन धरम जी की कमी महसूस हुई। इन्हीं सलीम जावेद की जोड़ी ने फिल्म ‘शोले’ के लिए जय-वीरू की जोड़ी के अमर किरदार रचे थे।’ साथ ही एक तस्वीर भी साझा की गई है, जिसमें अस्पताल के बेड पर सलीम खान बैठे हैं, मुस्कुरा रहे हैं। वहीं सामने अमिताभ बच्चन और जावेद अख्तर बैठे हैं।

गौरतलब है कि यह तस्वीर देखकर काफी हैरान होती है, यह सहज नहीं लगती है। इस बीच, ये खबर भी पढ़ें: सलीम खान को लीलावती अस्पताल देखने पहुंचीं मलाइका अरोड़ा, बेटे अरहान भी दिखे साथ  क्या है तस्वीर का पूरा सच? यह वायरल तस्वीर एआई से बनी लगती है।

दरअसल, फोटो को ध्यान से देखने पर अमिताभ बच्चन, जावेद अख्तर और सलीम खान के चेहरे मौजूद उम्र से मिलते-जुलते नहीं लगते हैं। साथ ही अमिताभ बच्चन और जावेद अख्तर ने तस्वीर में जूते और स्पोर्ट्स शूज पहने हैं। गौरतलब है कि जबकि मरीज से हॉस्पिटल में इस तरह मिलने की इजाजत नहीं होती है, उसे किसी तरह का इंफेक्शन हो सकता है।

ऐसे में यह तस्वीर पूरी तरह से फेक साबित होती है। सलीम खान को देखने अस्पताल पहुंचे जावेद अख्तर और अमिताभ बच्चन (वायरल तस्वीर) – फोटो : सोशल मीडिया सलीम खान को क्या हुआ है है?

कुछ दिनों से सलामन खान के पिता अस्पताल में भर्ती हैं। सलीम खान की देखभाल कर रहे डॉक्टर जमील पारकर ने बुधवार को अमर उजाला को बताया, ‘उनको (सलीम खान) मामूली ब्रेन हैमरेज हुआ था, जिसमें सर्जरी की जरूरत नहीं होती है।

उन पर डीएसए (Digital Subtraction Angiography) की प्रकिया गया की गई, लेकिन इसे सर्जरी नहीं कहेंगे। उनको आईसीयू में रखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले उन्हें डिस्चार्ज करने की बात कही गई थी, लेकिन जब उनको थोड़ा आराम हो जाएगा तब इस बारे में फैसला लिया जाएगा।

फिलहाल वो वेंटिलेटर पर हैं, लेकिन रिकवर कर रहे हैं। उम्मीद है कि कल उन्हें वेंटिलेटर से हटाया जा सकता है।

हालांकि, अधिक उम्र होने के चलते रिकवरी थोड़ी स्लो है।’  सलमान के करीबी ने बताया सलीम खान का हेल्थ अपडेट  कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई कि सलमान खान और उनके परिवार ने हॉस्पिटल अथॉरिटीज से कहा है कि वे सलीम खान का हेल्थ अपडेट पब्लिक ना करें। वहीं सलमान खान के करीबी और एक्टर संतोष शुक्ला ने अमर उजाला को कहा कि सलीम खान की तबीयत अब बेहतर हैं, उन्हें वेंटिलेटर से हटाया गया है। सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट।

मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़। रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर। एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें Subscribe Now

यह खबर स्वचालित रूप से संकलित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *