BAFTA 2026 Live: लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में 79वें बाफ्टा अवार्ड्स आयोजित हुए। इनका प्रसारण रविवार देर रात भारत में हुआ। बाफ्टा अवॉर्ड जीतने वालों की लिस्ट में भारतीय फिल्म ‘बूंग’ भी रही।
बता दें कि वहीं लियोनार्डो डिकैप्रियो की 'वन बैटल आफ्टर अनदर' और अमेरिकी फिल्म ‘सिनर्स’ का बोलबाला रहा। यहां, देखें कौन सी कैटेगिरी में कौन सी फिल्म ने बाफ्टा अवॉर्ड अपने नाम किया है।
1 of 6 बाफ्टा 2026 – फोटो : अमर उजाला बाफ्टा अवॉर्ड 2026 का आयोजन रविवार देर रात लंदन में किया गया। इस अवॉर्ड में देशीय फिल्म ‘बूंग’ ने चिल्ड्रन्स एंड फैमिली फिल्म कैटेगरी में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड जीता। इसके अलावा इस बार बाफ्टा में 'वन बैटल आफ्टर अनदर' और 'सिनर्स' का दबदबा रहा।
लियोनार्डो डिकैप्रियो की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ सर्वश्रेष्ठ फिल्म समेत छह पुरस्कार जीते। वहीं अमेरिकन फिल्म ‘सिनर्स’ और हॉरर कहानी ‘फ्रैंकस्टीन’ ने तीन-तीन पुरस्कार जीते।
जेसी बकले ने ‘हैमनेट’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। जबकि रॉबर्ट आरामयो ने ब्रिटिश इंडी फिल्म ‘आई स्वियर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार अपने नाम किया। यहां देखिए पूरी लिस्ट। 2 of 6 बाफ्टा – फोटो : सोशल मीडिया ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने मारा सिक्सर पॉल थॉमस एंडरसन की राजनीतिक थ्रिलर फिल्म 'वन बैटल आफ्टर अनदर' ने शाम पर अपना दबदबा कायम किया और सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक सहित छह पुरस्कार जीते।
इनमें सर्वश्रेष्ठ फिल्म, निर्देशक, अडॉप्टेड स्क्रीनप्ले, सिनेमैटोग्राफी, एडिंग और सपोर्टिंग एक्टर (मेल) का अवॉर्ड शामिल है। शॉन पेन के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार जीता। And tonight’s final award for Best Film goes to… One Battle After Another 🌟 #EEBAFTAs @WarnerBrosUK pic.twitter.com/XKRDyLnpau 3 of 6 बाफ्टा 2026 – फोटो : सोशल मीडिया ‘सिनर्स’ ने रचा इतिहास इसके ठीक पीछे रयान कूगलर की फिल्म 'सिनर्स' थी, जिसने तीन पुरस्कार जीतकर बाफ्टा इतिहास रच दिया। यह ब्रिटिश अकादमी में किसी अश्वेत फिल्म निर्माता की फिल्म के लिए अब तक का सबसे अधिक पुरस्कार है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के लिए वुन्मी मोसाकु ने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। जबकि रयान कूगलर ने बेस्ट ओरिजनल स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड अपने नाम किया है। इसके साथ ही वह इस श्रेणी में पुरस्कार जीतने वाले पहले अश्वेत फिल्म निर्माता बन गए।
वहीं सिनर्स ने बेस्ट ओरिजिनल का अवॉर्ड भी अपने नाम करके तीन अवॉर्ड जीते। वहीं किर्क जोन्स की फिल्म 'आई स्वियर', जो टॉरेट सिंड्रोम के प्रति जागरूकता फैलाने वाली एक कॉमेडी ड्रामा है, ने तीन पुरस्कार अपने नाम किए।
इसके अलावा, ryan Coogler accepts the BAFTA for Original Score for Sinners on behalf of Ludwig Göransson🎼#EEBAFTAs pic.twitter.com/NwGRR0GLjR Congratulations to Wunmi Mosaku who wins the BAFTA for Supporting Actress in Sinners ✨ #EEBAFTAs @WarnerBrosUK pic.twitter.com/cQ7W8ex5zT Huge Congratulations to Ryan Coogler who takes home the Original Screenplay BAFTA for Sinners ✨ #EEBAFTAs @WarnerBrosUK pic.twitter.com/Td8wamagqA Ludwig Göransson wins the Original Score BAFTA for his work on Sinners 🎵 #EEBAFTAs @WarnerBrosUK pic.twitter.com/vKRi1ZFRRd 4 of 6 बाफ्टा 2026 – फोटो : सोशल मीडिया भारतीय फिल्म ‘बूंग’ ने जीता अवॉर्ड बाफ्टा से भारत के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ लेकर आई। फरहान अख्तर द्वारा प्रोड्यूस मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ ने बेस्ट चिल्ड्रन्स एंड फैमिली फिल्म कैटेगरी में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड जीता।
इस फिल्म को लक्ष्मीप्रिया देवी ने निर्देशित किया है। ‘बूंग’ ने नॉमिनेशन में फ्रेंच फिल्म ‘आर्को’, अमेरिकन साइंस फिक्शन कॉमेडी ‘लिलो एंड स्टिच’ और जूटोपिया 2 जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ा।
The winner of the BAFTA in the Children’s & Family Film category is Boong ✨ #EEBAFTAs pic.twitter.com/Tn0oh5BKpM 5 of 6 आलिया भट्ट बाफ्टा में – फोटो : सोशल मीडिया आलिया भट्ट बनीं प्रेजेंटेटर, फरहान अख्तर ने भी की शिरकत भारतीय अभिनेत्री आलिया भट्ट भी बाफ्टा की रेड कार्पेट पर उतरीं। गौरतलब है कि यहां आलिया के लुक्स से लेकर उनकी हिंदी तक ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरीं।
आलिया बतौर प्रेजेंटेटर शामिल हुई थीं। उन्होंने सर्वश्रेष्ठ गैर-अंग्रेजी भाषा की फिल्म का अवॉर्ड दिया। इस दौरान जब आलिया स्टेज पर आईं तो उन्होंने हिंदी में अपनी बात शुरू की।
इसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इसके अलावा ‘बूंग’ के प्रोड्यूसर फरहान अख्तर भी बाफ्टा का हिस्सा बनें।
यह खबर स्वचालित रूप से संकलित की गई है।
