Headlines

Gold-Silver Price Surge: एक झटके में 15200 रुपये बढ़ी चांदी की कीमत, सोने के भाव में भी तेज उछाल; क्या है वजह?

आईफोन से लेकर मैकबुक तक, ऐप्पल के सारे प्रोडक्ट्स पर धमाका छूट, यहां शुरू हो गई सेल

Gold-Silver Price Surge: अमेरिका और ईरान के बीच जंग की तैयारी की सुर्खियों और डोनाल्ड ट्रंप के 15 परसेंट ग्लोबल टैरिफ के ऐलान से सोने-चांदी के रूप में सुरक्षित निवेश की मांग और बढ़ गई है. आलम यह है कि आज सवेरे करीब 9:05 बजे MCX पर अप्रैल गोल्ड फ्यूचर्स 1,60,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए, जो शुक्रवार के बंद भाव से 3,700 रुपये या 2.4 परसेंट ज्यादा है. वहीं, MCX पर मार्च डिलीवरी वाले सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट्स 6 परसेंट या 15,200 रुपये बढ़कर 2,68,120 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास कारोबार करते नजर आए.

COMEX पर भी सोने की कीमतें 2 परसेंट या 109 डॉलर बढ़कर इस वक्त लगभग 5,189.60 प्रति औंस पर कारोबार कर रही थीं. चांदी भी 5.16 या 6 परसेंट प्रति औंस की तेज बढ़त के साथ 87.505 के आसपास कारोबार करती दिखी. ये भी पढ़ें: 50000 की सैलरी में बन जाएगा 5.5 करोड़ रुपये का फंड, प्रशासन की इस स्कीम का समझें पूरा कैलकुलेशन 

यह खबर स्वचालित रूप से संकलित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *