अमर उजाला परिवार हमेशा से ऐसी हस्तियों को सम्मानित करता रहा है जिन्होंने स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश और जनता की बेहतर सेवा की है। इसी क्रम में सोमवार को देश की 26 नामचीन हस्तियों को अमर उजाला हेल्थकेयर एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026 प्रदान किया गया।
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं दिल्ली के द ललित होटल में यह अवार्ड्स देते हुए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा है कि अमर उजाला ने स्वास्थ्य क्षेत्र की युवा हस्तियों को सम्मानित कर एक बेहतर कार्य किया है है। इससे उन्हें समाज में बेहतर मान्यता मिलती है। इससे वे और बेहतर सेवा देने के लिए प्रेरित होंगे।
तकनीक से स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में आ रहे बदलाव मंत्री ने कहा है कि अमर उजाला समाचार प्रकाशन के कार्य से आगे बढ़कर स्वास्थ्य क्षेत्र को बेहतर बनाने के लिए अपने स्तर पर प्रयास कर रहा है, यह बहुत अच्छी बात है। उन्होंने खुलासा किया कि यह बहुत सराहनीय कार्य है और सभी लोगों को अपने स्तर पर कुछ अलग करते हुए राष्ट्र को मजबूत करने का प्रयास करना चाहिए। बता दें कि उन्होंने कहा कि तकनीक से स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में भी बहुत बदलाव आ रहा है।
चिकित्सकों को कोई एक क्षेत्र हाथ में लेकर उसी में विशेषज्ञता हासिल करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। बेहतर साहित्य लोगों को बेहतर इंसान बनाने में मदद करता है अमर उजाला के एक सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें प्रेम से जुड़ा साहित्यिक उपन्यास-ड्रामा पढ़ना पसंद है। विशेषकर आरके नारायणन की दि गाइड उन्हें बहुत पसंद है जो प्रेम से शुरुआत होकर धीरे-धीरे अध्यात्मिक मार्ग खोज लेती है। उन्होंने कहा कि बेहतर साहित्य नागरिकों को बेहतर इंसान बनाने में मदद करता है।
जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारी राजनीतिक व्यस्तता के बीच अब उन्हें परिवार के लिए बहुत कम समय मिल पाता है। परिवार भी इसका अभ्यस्त हो चुका है। इन हस्तियों को मिला अमर उजाला हेल्थकेयर एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026- रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
यह खबर स्वचालित रूप से संकलित की गई है।
