1 of 5 इस हफ्ते लॉन्च होंगे 4 स्मार्टफोन – फोटो : iQOO 2 of 5 AI+ Pulse 2 – फोटो : AI+ लॉन्च डेट: 24 फरवरी, 2026 सबसे पहले बात करें Ai+ Pulse 2 की, जिसे 24 फरवरी 2026 को हिंदुस्तान में लॉन्च किया जाएगा। यह फोन खास तौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया जा रहा है, जो कम कीमत में ज्यादा फीचर्स चाहते हैं। इसमें 6.74 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 6,000mAh की बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹6,999 रहने की उम्मीद है। 3 of 5 Samsung Galaxy S26 Series – फोटो : Samsung 2. Samsung Galaxy S26 Series लॉन्च डेट: 25 फरवरी, 2026 प्रीमियम सेगमेंट में Samsung Galaxy S26 Series 25 फरवरी 2026 को Galaxy Unpacked इवेंट में लॉन्च होगी। इस सीरीज में S26, S26+ और S26 Ultra शामिल होंगे।
ग्लोबल मार्केट में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है, जबकि कुछ रीजन में Exynos 2600 वेरिएंट आ सकता है। Ultra मॉडल में 6.8 इंच की बड़ी डिस्प्ले के साथ नया “Privacy Display” फीचर दिया जा सकता है, जो साइड से स्क्रीन देखने की कोशिश करने वालों से प्राइवेसी सुरक्षित रखेगा। कैमरा सेगमेंट में 200MP का मेन सेंसर और बेहतर AI आधारित ‘नाइटोग्राफी’ फीचर मिल सकता है। यह सीरीज Android 16 पर आधारित One UI 8.5 पर कामकाज करेगी।
Samsung Galaxy S26 Series की शुरुआती कीमत ₹84,999 के आसपास होने की उम्मीद है। 4 of 5 Xiaomi 17 Series – फोटो : xiaomi लॉन्च डेट: 28 फरवरी, 2026 शाओमी इस बार Leica के साथ अपनी साझेदारी और बैटरी लाइफ को एक अलग लेवल पर ले जा रहा है। इस सीरीज में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलेगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सबसे खास बात 7,000mAh तक की बड़ी बैटरी हो सकती है, जो इसे लंबी बैटरी लाइफ वाला फ्लैगशिप बना सकती है। Leica के साथ साझेदारी में तैयार कैमरा सेटअप मिलेगा, जबकि Ultra मॉडल में 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिए जाने की संभावना है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फोन HyperOS 3.0 पर चलेगा।
Xiaomi 17 Series की शुरुआती कीमत ₹69,999 हो सकती है। 5 of 5 iQOO 15R – फोटो : iQOO लॉन्च डेट: 24 फरवरी, 2026 iQOO हमेशा से सुपर फास्च गेमिंग एक्सपीरियंस देने के लिए जाना जाता है और 15R भी कुछ ऐसा ही है। इसमें Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ खास Q2 गेमिंग चिप दी जाएगी, जो स्मूद और हाई-परफॉर्मेंस गेमिंग अनुभव देगी। फोन में 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले होगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा।
बैटरी की बात करें तो इसमें 7,600mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी और 100W फ्लैशचार्ज सपोर्ट मिल सकता है। इसकी संभावित कीमत करीब ₹45,999 हो सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.
यह खबर स्वचालित रूप से संकलित की गई है।
